Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • इंतजार खत्‍म, आरा-छपरा का होगा मिलन, बलिया रहा अछूता
  • ब्रेकिंग न्यूज

इंतजार खत्‍म, आरा-छपरा का होगा मिलन, बलिया रहा अछूता

यह सहीं है कि तीन पड़ोसी जिले आरा, छपरा और बलिया के बीच पुराने गहरे संबंध हैं. शादी-विवाह से लेकर, रैयत तक के मामलों में उक्‍त तीनों जिलों में लोगों का हमेशा आना जाना होता है.
News Desk 8 June, 2017 1 minute read
ARA_CHAPRA_2

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्‍मदिन 11 जून को आरा-छपरा पुल के उद्घाटन की तैयारी

छपरा से लवकुश सिंह

यह सहीं है कि तीन पड़ोसी जिले आरा, छपरा और बलिया के बीच पुराने गहरे संबंध हैं. शादी-विवाह से लेकर, रैयत तक के मामलों में उक्‍त तीनों जिलों में लोगों का हमेशा आना जाना होता है. बिहार सरकार ने छपरा व आरा के बीच की दूरी को कम का ख्याल जरूर रखा, किंतु इस मामले में बलिया पूरी तरह कट गया. जी हां, नीतीश सरकार ने ही गंगा नदी पर पुल निर्माण कराने का निर्णय वर्ष 2010 में लिया था. उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 जुलाई 2010 को राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान छपरा-आरा पुल का शिलान्यास किया.

उन्होंने कहा था कि इस पुल का निर्माण कार्य चार वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा, किंतु इसके निर्माण में कुल सात वर्ष का समय लगा. इस पुल का उद्घाटन करने की तिथि भी 11 जून निर्धारित कर दी गई है, किंतु इसमें भी विवाद है. यह 11 जून राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्‍मदिन है. बिहार प्रदेश भाजपा नहीं चाहती कि इसका उद्घाटन उनके जन्‍मदिन पर हो.

तब सिन्‍हा में पुल के लिए सिताबदियारा में हुआ था घमासान

इस सेतु को लेकर सिताबदियारा में वर्ष 2010 में खूब घमासान हुआ था. आरा के सिन्‍हा के लोग भी चाहते थे कि यह पुल जयप्रकाशनगर और सिन्‍हा के सीध में गंगा नदी पर बने. इसके लिए जब सीएम नीतीश सिताबदियारा में अपनी बिहार विकास यात्रा की शुरूआत करने आए थे, तब हजारों लोगों ने इस मांग को काफी मजबूती से उनके सामने रखा था, किंतु नीतीश ने मंच से ही इसे नकार दिया. उसी के एवज में मुहली में एक पीपा पुल दिया, ताकि इलाकाई लोगों का आक्राश ठंडा हो सके.

एनएच-19 और एनएच-30 को जोड़ेगा यह पुल

इस पुल के चालू होने के बाद छपरा से आरा, औरंगाबाद, बक्सर एवं सासाराम की दूरी काफी कम हो जाएगी. यह पुल एनएच-19 एवं एनएच-30 को जोड़ेगा. पुल का निर्माण कराने वाले बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारी दिन रात इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं. वहीं सारण जिला प्रशासन भी इस पुल के उद्घाटन को लेकर तैयारी में जुट गया है. डीएम हरिहर प्रसाद से लेकर जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार पुल एवं उसके एप्रोच सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है. उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए वहां संपूर्ण तैयारियां तेज हैं.

पुल निर्माण के बाद विभिन्न स्थलों की दूरी होगी कम

स्थानों का नाम          निर्माण के पूर्व            निर्माण के बाद

छपरा-आरा                 135 किमी                 50 किमी

छपरा-औरंगाबाद         225 किमी                165 किमी

छपरा-बक्सर             211 किमी               126 किमी

छपरा-सासाराम          232 किमी               147 किमी

छपरा-आरा पुल का ब्योरा एक नजर में

शिलान्यास की तिथि-12 जुलाई 2010

प्रशासनिक स्वीकृति-676.00 करोड़

पुल की लंबाई-4000.00 मीटर

किसी के जन्‍मदिन पर गिफ्ट नहीं दिया जा सकता पुल – भाजपा

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्‍मदिवस पर आरा छपरा पुल के उद्घाटन को लेकर बिहार भाजपा विरोध के मूड में है. विगत शनिवार को दरियावगंज स्थित आरा छपरा बेस कैम्प पर पहुंचे भाजपा विपक्षी दल के नेता व बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि बिहार की राजनीति मे अब शायद यही शेष रह गया था कि जनता की सम्पति अब नेताओं को जन्मदिन पर गिफ्ट किए जा रहा हैं. उन्होंने कहा कि यह जनता की सम्पति है तेजस्वी जी के घर की सम्पति नहीं जो अपने पिता के जन्मदिन पर दान कर दें . उन्होंने कहा कि यदि गिफ्ट ही करना है तो इसे संपूर्ण क्रांति दिवस पर गिफ्ट कर देना चाहिए था. इससे भी नहीं तो 25 जून को देश मे इमरजेंसी लागू हुआ था उस तिथि को समर्पित कर दें. यदि ऐसा नहीं होता तो बिहार भाजपा इसका विरोध करती है.

भिखारी ठाकुर के नाम पर हो पुल का नामकरण

इस क्रम मे दियारे क्षेत्र के कोटवा विकास संघर्ष समिति के सदस्यो के द्वारा एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमे आरा-छपरा पुल का नामकरण लोककवि भिखारी ठाकुर के नाम पर करने की सिफारिश की गई.

Tags: मुख्यमंत्री लालू यादव सारण सासाराम सुशील मोदी

Post navigation

Previous: सोहाव के गांवों में राशनकार्डों के सत्यापन की मांग
Next: 07/06/2017– आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.