Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • वाराणसी-छपरा रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य शुरू
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

वाराणसी-छपरा रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य शुरू

News Desk 3 June, 2017 1 minute read
BALLIA_CHAPRA_2

दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
सिंगल लाइन से होती है अभी भी काफी देरी

छपरा से लवकुश सिंह

काफी लंबे समय के बाद पूर्वोतर रेलवे के वाराणसी-छपरा रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य छपरा की ओर से प्रारंभ हो गया है. इस कार्य के पूर्ण होने से ट्रेनों के परिचालन में सुधार होने के साथ ही इसकी रफ्तार में भी वृद्धि हो जाएगी. वाराणसी मंडल के इस रेल खंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण की योजना को करीब एक वर्ष पहले स्वीकृति मिली थी. करीब 170 किमी लंबी रेल खंड के सिंगल लाइन रहने के कारण ट्रेनों के परिचालन में समय पालन सुनिश्चित करने में परेशानी हो रही है, जिसके दूर होने की संभावना है. पहले चरण में छपरा से लेकर औड़िहार तक फाउंडेशन का कार्य शुरू किया गया है, साथ ही पुल पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, और दूसरी रेल लाइन बिछाने के लिए मिट्टी भराई का कार्य तीव्र गति से चल रहा है.

मांझी के रेल पुल निर्माण ने भी पकड़ी गति

वाराणसी-छपरा रेल खंड पर मांझी में सरयू नदी के ऊपर रेल पुल का निर्माण कार्य भी अब गति पकड़ लिया है. यहां 19 पाए वाले एक किमी लंबे इस रेल पुल का निर्माण अगले वर्ष तक हर हाल में पूरा हो जाने की संभावना है. लगभग सभी पायों के आधा से अधिक कार्य हो गया है. इसी रेल खंड पर गौतम स्थान के बीच स्थित इनई और ब्रह्मपुर रेलवे पुल का निर्माण कार्य भी जोर शोर से चल रहा है.

राजधानी समेत दो दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों का है आवगमन

इस रेल खंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य हो जाने से ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि तो होगी ही, समय पालन सुनिश्चित करने में भी सहूलियत होगी. वाराणसी मंडल का यह महत्वपूर्ण रेलखंड हैं और इस रेल खंड से होकर राजधानी एक्सप्रेस समेत करीब दो दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन होता है. इस रेल खंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के साथ रेलवे ट्रैक का उन्नयन भी किया जाएगा. सिंगल लाइन रहने के कारण ट्रेनों के परिचालन में समय पालन सुनिश्चित करने में बाधा उत्‍पन्‍न हो रही है और औड़िहार से छपरा की दूरी तय करने में ट्रेनों को दो घंटे के बदले चार पांच घंटे तक का समय लगता है. पैसेंजर ट्रेनों को तो छह सात घंटे का समय लगता है.

इस रूट से राजधानी एक्सप्रेस, सुपरफास्ट गंगा कावेरी, सुपरफास्ट स्वतंत्रता सेनानी, पवन एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस, ताप्ति गंगा एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ज्ञान गंगा एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, शब्दभेदी एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस आदि का परिचालन होता है.

वाराणसी-छपरा रेल खंड के दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया गया है. पहले चरण में पुल पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, तथा विद्युतीकरण के लिए फाउंडेशन का कार्य शुरू किया गया है. मिट्टी भराई का कार्य भी चल रहा है. पुल पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद, कार्य में तेजी आएगी. अगले वर्ष तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. दोहरीकरण और विद्युतीकरण हो जाने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी – अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी

Tags: रेल वाराणसी विद्युतिकरण

Post navigation

Previous: 02/06/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में
Next: शादी के नौवें दिन ही जल गई अरमानों की होली

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.