इलाके में अकीदत के साथ मनाया गया शबे बरात 

sikandarpur ballia

सिकंदरपुर(बलिया)।नगर तथा इलाकाई गांवो में शबे बरात का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया. इस मौके पर मुस्लिम बिरादरी के लोगों ने शाम को फातिहा कराया व अपने मकानों, मस्जिदों व मजारों पर चेरांगां किया. मजारो व कब्रिस्तानों में हाजिरी दे फातिहा पढ़ी और पूरी रात जागरण कर इबादत किया. साथ ही नगर के हज्जिम कविरन मस्जिद में शबीना के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. वहीं क्षेत्र के हुसैनपुर बघुड़ी मुटूरी नरहनी ,कोथ,सीकियां आदि गांव में शबे बरात का त्यौहार अकीदत के साथ मनाया गया.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE