Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर राहत का मरहम
  • Uncategorised

बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर राहत का मरहम

बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राहत का मरहम लगाने का अभियान निरंतर चल रहा है. रविवार को बीएसए डॉ. राकेश सिंह भोजन पैकेट, हलवा, ब्रेड, बिस्कुट, टॉफी के साथ मिनरल वाटर की बोतलें बाढ़ से घिरे दर्जनों गांवों में नाव से जाकर वितरित किया
News Desk 28 August, 2016 1 minute read
BSA_FLOOD

बलिया। बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राहत का मरहम लगाने का अभियान निरंतर चल रहा है. रविवार को बीएसए डॉ. राकेश सिंह भोजन पैकेट, हलवा, ब्रेड, बिस्कुट, टॉफी के साथ मिनरल वाटर की बोतलें बाढ़ से घिरे दर्जनों गांवों में नाव से जाकर वितरित किया. उधर दुबहर थाना क्षेत्र में रिपुन्जय रमण पाठक रानू और हल्दी-दयाछपरा में राम प्रकाश पाण्डेय की अगुवाई में राहत सामग्री का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें – रियो में साजिश का शिकार हुआ नरसिंह ; बीएसए

हांसनगर, राजपुर, एकौना, बजरहा, उदवंत छपरा, बबुरानी, रेपुरा, डोमरछपरा व सुजानीपुर आदि गांवों में राहत सामग्री लेकर पहुंचे बीएसए ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर न सिर्फ उनकी पीड़ा पर मरहम लगाने का प्रयास किया, बल्कि छोटे-छोटे बच्चों के साथ बैठकर बातचीत किए. बीएसए की इस पहल को बाढ़ पीड़ितों ने खूब सराहा. उधर, बीएसए के निर्देश पर शनिवार को देर शाम कस्तुरबा रेवती की वार्डेन ममता ने दुबेछपरा से रामगढ़ तक पीड़ितों के बीच भोजन का पैकेट वितरित किया. रविवार की सुबह बैरिया कस्तुरबा की वार्डेन वंदना के नेतृत्व में टेंगरही से दुबेछपरा तक भोजन पैकेट वितरित किया गया.

नदियों का जलस्तर घटना शुरू हुआ तो कई इलाकों से पानी भी कम हो रहा है, मगर अब कीचड़ बना मुसीबत का सबब. नौरंगा से अखिलेश ठाकुर की तसवीर
नदियों का जलस्तर घटना शुरू हुआ तो कई इलाकों से पानी भी कम हो रहा है, मगर अब कीचड़ बना मुसीबत का सबब. नौरंगा से अखिलेश ठाकुर की तसवीर

इसे भी पढ़ें – बलिया की माटी को सलाम कर बीएसए रियो रवाना

दुबेछपरा में शिक्षक प्रदीप यादव, सुधीर सिंह व उपेन्द्र सिंह ने हलवा का वितरण किया. सोहांव ब्लाक में एबीएसए के नेतृत्व में राहत सामग्री वितरित की गयी. इसके अलावा बांसडीह, मनियर व सीयर ब्लाक से पहुंचा भोजन का पैकेट दुबहर से टेंगरही तक वितरित किया गया. बेलहरी बीआरसी द्वारा रविवार की शाम को बाढ़ पीड़ितों में भोजन का वितरित किया गया. बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने शिक्षक-कर्मचारियों से कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की सेवा तन्मयता से करने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें – बीएसएनएल का धमाकेदार आफर, दिन भर करें फ्री में बात

FLOOD_RELIEF

इसी क्रम में दुबहर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों के बाढ़ पीड़ितों को छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में बाढ़ क्षेत्र सहायतार्थ वैन के जरिए राहत सामग्री, भोजन पैकेट व चिकित्सकों द्वारा जांच कर दवाइयां बांटी गई.

इसे भी पढ़ें – पीड़ितों की मदद के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कसी कमर

रानू पाठक ने बताया कि बाढ़ का पानी वापस जाने के बाद अक्सर बीमारियां बढ़ जाती है. रानू ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम का गठन किया है, जिसके अन्तर्गत प्रतिदिन चिकित्सकों के साथ विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य शिविर संचालित कर दवाइयां वितरित की जाएगी. साथ ही भोजन की व्यवस्था भी की जायेगी. चिकित्सकीय पैनल में डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. बीके गुप्ता, संतोष चैधरी, नितिश सिंह आदि लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ राहत सामग्री वितरण में पुलिस का सहयोग लें

इसी क्रम में नरहेजी (नरहीं) निवासी तथा दादर डिग्री कालेज के छात्रनेता राम प्रकाश पाण्डेय ने रविवार को हल्दी तथा दयाछपरा क्षेत्र में 1000 बाढ़ पीड़ितों के बीच पूड़ी-सब्जी का वितरण किया. श्री पाण्डेय के साथ विष्णु खरवार, मोनू वर्मा, प्रदीप खरवार, सूर्यभान खरवार, अमरजीत, राजकुमार, अरमान, विजय, अखिलेश आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – बैरिया के पांडेयपुर में बाढ़ में फंसे हैं लोग

Tags: बाढ़ बीएसए बैरिया राजपुर राहत रेपुरा सुजानीपुर सोहावं हल्दी हासनगर

Post navigation

Previous: मजबूती के लिए आगे बढ़ रहा है कायस्थ समाज – गोविंद जी
Next: धूमधाम से मनाई गणिनाथ जयंती

ये भी पढ़ें

SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.