Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की देर रात कुशहा भाड़ गांव के समीप चोरों ने गल्ला चावल गेहूं के आढ़ती व्यवसायी सुभाष गुप्ता के गोदाम को निशाना बनाया. चोर गोदाम का ताला तोड़कर करीब 40 बोरी चावल पिकअप में लादकर ले फरार हो गये।
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे चोर गोदाम के सामने सड़क किनारे पिकअप खड़ी कर अंदर घुसे। ताला तोड़ने के बाद चोर बेखौफ होकर गोदाम से चावल की बोरियां पिकअप में लाद रहे थे। इसी बीच आसपास के ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख चोरों में अफरा-तफरी मच गई और वे पिकअप लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गोदाम मालिक सुभाष गुप्ता को दी। सुभाष गुप्ता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। उनका आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय और हल्का दरोगा संतोष यादव को भी मोबाइल फोन से घटना की जानकारी दी गई। इसके बावजूद हल्के में तैनात कांस्टेबल मौके पर नहीं पहुंचे।
पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल की जांच शुरू की गई। सुभाष गुप्ता का कहना है कि यदि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने समय रहते तत्परता दिखाई होती तो चोरों को मौके पर ही पकड़ा जा सकता था। ग्रामीणों का भी कहना है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई होती तो चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रंगे हाथ पकड़े जा सकते थे।
इससे पहले गुरुवार की देर रात करीब आठ बजे आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में भी चोरों ने मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली थी। बाइक स्वामी की ओर से सीयर पुलिस चौकी में लिखित तहरीर भी दी गई है। गुरुवार रात बाइक चोरी और इसके अगले ही दिन शुक्रवार रात गोदाम में चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
