Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बिजली विभाग की ओर से शटडाउन लिए जाने के बावजूद शनिवार की सुबह ककरासो गांव में ट्रांसफार्मर का फ्यूज ठीक करने पोल पर चढ़े संविदा विद्युतकर्मी के साथ गंभीर हादसा हो गया। अचानक करंट की चपेट में आने से कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया और पोल से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
आनन-फानन में उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान हल्दीरामपुर क्षेत्र के छपिया गांव निवासी नंदलाल साहनी (32) पुत्र श्रीनाथ साहनी के रूप में हुई है। वह बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है।
बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह ककरासो गांव में ट्रांसफार्मर के फ्यूज से संबंधित मरम्मत कार्य करने पहुंचा था। विभागीय शटडाउन लेने के बाद वह विद्युत पोल पर चढ़कर फ्यूज ठीक करने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया।करंट का जोरदार झटका लगते ही नंदलाल पोल से नीचे जमीन पर जा गिरा। हादसा होते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और विद्युतकर्मियों ने तत्काल उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
जेई रामविलास खरवार ने बताया कि कर्मचारी द्वारा नियमानुसार शटडाउन लिया गया था। प्रथम दृष्टया आशंका है कि पास से गुजर रही किसी हाईवोल्टेज विद्युत लाइन के क्रॉस होने अथवा उसके प्रभाव में आने के कारण पोल में करंट उतरने से हादसा हुआ हो। हालांकि घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच कराई जा रही है।
फिलहाल घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है और विभागीय स्तर से उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि शटडाउन के बावजूद पोल में करंट कैसे पहुंचा? लगातार हो रही बारिश के बीच विद्युत लाइनों और उपकरणों में नमी भी हादसे की वजह बन सकती है। हालांकि यह केवल प्रारंभिक आशंका है। विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि करंट किस स्रोत से पोल तक पहुंचा।
लगातार बारिश के बीच हुए इस हादसे ने विद्युत मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों और शटडाउन प्रक्रिया की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब विभागीय जांच की रिपोर्ट से ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
