Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी का रौद्र रूप महाराजपुर नाहर छपरा में ग्रामीणों के आशियानों पर भारी पड़ने लगा है। खेतों को निगलने के बाद अब नदी की विनाशकारी लहरें आबादी के बेहद करीब पहुंच गई हैं। हालात ऐसे हैं कि नदी और मकानों के बीच महज पांच से दस फीट की दूरी बची है।
अपने घरों को नदी में समाने से बचाने की उम्मीद छोड़ चुके ग्रामीण अब खुद ही वर्षों की मेहनत से बनाए आशियानों को उजाड़ने को मजबूर हैं। कटान की सूचना पर एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा तहसीलदार नितिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
महाराजपुर नाहर छपरा में सरयू नदी की धारा लगातार बस्ती की ओर बढ़ रही है। मकानों के बेहद करीब कटान पहुंचने से लोगों में दहशत है। परिवार और गृहस्थी को बचाने के लिए रामेश्वर यादव पुत्र स्व. शिवमुनि यादव, त्रिभुवन यादव पुत्र राधाकिशन यादव, राम पलट यादव पुत्र स्व. राधाकृष्ण यादव और विनोद यादव पुत्र शिवमुनि यादव अपने मकानों को खुद तोड़ रहे हैं।
ग्रामीणों के लिए यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है कि जिस घर को उन्होंने वर्षों की मेहनत से खड़ा किया, उसे अब नदी की तबाही से पहले खुद ही उजाड़ना पड़ रहा है ताकि खिड़की, दरवाजे समेत जो कुछ भी बचा सकें वह बचा लें.

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले चार दिनों से सरयू नदी का कटान लगातार जारी है। इस दौरान करीब पांच बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। खेतों के बाद अब आबादी पर संकट मंडराने लगा है। मकानों से महज पांच से दस फीट दूर पहुंच चुकी नदी को देखकर ग्रामीणों को अनहोनी का डर सता रहा है। कटान की यही रफ्तार रही तो अन्य मकानों पर भी खतरा बढ़ सकता है।
कटान रोकने के लिए नदी के पश्चिमी हिस्से में मिट्टी से भरी बोरियां डाली जा रही हैं। मौके पर करीब दस मजदूर बचाव कार्य में जुटे हैं। हालांकि, नदी की तेज धारा के बीच ग्रामीणों को प्रभावी बचाव की चिंता सता रही है। लोगों की मांग है कि बचाव कार्य युद्धस्तर पर कराया जाए।
अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने परिवार, मकान और बची हुई जमीन को सरयू के कहर से बचाने की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
