Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी के कटान से महाराजपुर गांव के अस्तित्व पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी की तेज लहरें खेती की जमीन को निगल रही हैं। बीते दो दिनों में नदी ने किनारे की दो बीघे से अधिक भूमि काटकर अपनी धारा में समाहित कर ली है। कटान की रफ्तार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का आरोप है कि पांच दिनों तक बचाव कार्य बंद रहने के कारण कटान को रोकने के प्रयासों में देरी हुई।
बुधवार को कटान तेज होने की सूचना मिलने पर बाढ़ खंड के इंजीनियर कुछ मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कटान स्थल पर मिट्टी भरी बोरियां डालकर नदी की धारा को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि नदी का बहाव इतना तेज है कि बोरियां डालने के बावजूद कटान पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बचाव कार्य की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, नदी पश्चिम से पूरब की ओर किनारे की जमीन को लगातार काट रही है। पिछले दो दिनों में ही दो बीघे से अधिक भूमि नदी में समा चुकी है। यदि समय रहते प्रभावी बचाव कार्य नहीं किया गया तो आसपास की अन्य जमीन भी कटान की चपेट में आ सकती है। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान इसी गति से जारी रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
महाराजपुर में सरयू की कटान का संकट लंबे समय से बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर और धारा का दबाव बढ़ने के दौरान बचाव कार्य लगातार जारी रहना चाहिए, ताकि कटान को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके। उनका आरोप है कि बचाव कार्य बंद रहने से नदी को जमीन काटने का मौका मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारियों से मौके पर पर्याप्त संसाधन और मजदूर लगाकर प्रभावी बचाव कार्य कराने की मांग की है।
एसडीएम का पक्ष: उप जिलाधिकारी डॉ. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि महाराजपुर में सरयू नदी की कटान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से मौके की स्थिति की जानकारी लेकर बचाव कार्य को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
