Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया
सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के किकोढ़ा गांव में नादी बह नहर पुल के समीप मंगलवार की सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पानी में शव उतराता देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई।
मृतका की पहचान किकोढ़ा गांव के रेयाज खान उर्फ कप्पू की 24 वर्षीय पुत्री मुस्कान के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह कुछ राहगीर पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में उतराते युवती के शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया।
सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह और कोतवाल हरिशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत कुमार यादव की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतका की पहचान की गई।
इस मामले में पुलिस मृतका की मां और बहन को पूछताछ के लिए थाने ले गई। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतका की मां मुरैना के अनुसार, युवती काफी दिनों से शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार रहती थी। मंगलवार की सुबह वह घर से निकली थी और नहर की पुलिया से नीचे गिर गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
