एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह विधानसभा क्षेत्र-362 में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आज शनिवार, 24 अक्टूबर को विभिन्न बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन लिए गए।
अभियान के तहत पहली बार मतदान के योग्य हुए युवाओं के साथ अन्य पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करने के साथ ही अधिक से अधिक पात्र लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना रहा।
अभियान की प्रगति परखने के लिए उपजिलाधिकारी डॉ. पुष्कर मिश्रा, तहसीलदार नितिन कुमार सिंह और नायब तहसीलदार रजनीश सहित अन्य अधिकारियों ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। साथ ही अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन की निगरानी में चले अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
