Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं. ताजा मामला कस्बे के वार्ड नंबर-11 का है, जहां चोरों ने दो मंजिला मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।
परिवार के लोग बुधवार की सुबह वाराणसी गए थे और गुरुवार की शाम घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-11 निवासी सुरेश पांडेय अपने घर में पत्नी के साथ रहते हैं। उनके पुत्र और पुत्रवधू नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सुरेश पांडेय बुधवार की सुबह वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने परिवार सहित गए थे। गुरुवार की शाम जब वह वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला मिला।

घर के अंदर जाने पर अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी गायब मिली। यह देख परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर 50 हजार रुपये नकद के अलावा मांगटीका, नथिया, कान के झुमके, सोने के टप्स, बाली, अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, चांदी की पायल, दर्जनों बिछिया, नाक की कील समेत अन्य आभूषण चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने बताया कि चोरी गए गहनों में उनके और उनकी बहू के आभूषण शामिल हैं। परिवार का कहना है कि वे महज एक दिन के लिए घर बंद कर वाराणसी गए थे, इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
