Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है, लेकिन सुल्तानपुर पोखरा और भोजपुरवा में कटान थम नहीं रहा, बल्कि बढ़ रहा है जिसने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
पानी उतरने के साथ नदी की धार किनारे की जमीन को तेजी से काट रही है। खेत और जमीन का हिस्सा लगातार नदी में समाहित हो रहा है। सुल्तानपुर पोखरा में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। सरयू कटान करते हुए कोयलवीर बाबा के स्थान तक पहुंच चुकी है।
नदी जिस तरह लगातार किनारे को काट रही है, उससे ग्रामीणों को अब अपने घरों की चिंता सताने लगी है। लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि घर बचने का इंतजार करें या समय रहते कहीं और ठिकाना तलाश लें।
डैंपनर के बगल से ही नदी ने बना लिया रास्ता
कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से सुल्तानपुर पोखरा में डैंपनर बनाया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इससे नदी की धार का दबाव कम होगा और कटान पर रोक लगेगी। लेकिन डैंपनर के बगल से ही नदी ने कटान शुरू कर दिया। इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
कटान रोकने के लिए अब बाढ़ खंड विभाग की ओर से कोयलवीर बाबा स्थान को बचाने के लिए जियो शीट डालने की कवायद की जा रही है। विभागीय स्तर पर प्रयास जारी हैं, लेकिन नदी की धार फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है।
सरयू का जलस्तर भले ही नीचे जा रहा हो, लेकिन कटान ने ग्रामीणों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। भोजपुरवा में भी नदी किनारे की जमीन लगातार कटकर धारा में समा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के दौरान पानी बढ़ने का डर था, अब पानी उतरने के बाद जमीन खिसकने का डर सताने लगा है।
सुल्तानपुर पोखरा के ग्रामीणों में इस बात को लेकर दहशत है कि यदि कटान इसी रफ्तार से जारी रहा तो नदी आबादी के और करीब पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों के सामने अपने घर और पुश्तैनी जमीन को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने कहा कि प्रशासन कटान प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। राजस्व टीम के स्तर से भी स्थिति की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और शासन के निर्देशों के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्रामीणों की नजर अब बाढ़ खंड की कार्रवाई पर टिकी है। लोगों की मांग है कि कटान को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी उपाय किए जाएं, ताकि सरयू की धार आबादी की ओर बढ़ने से रोकी जा सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
