Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के इंदौली गांव के समीप गुरुवार को नहर की पुलिया के नीचे पानी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उभांव पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान चलाया।
कई घंटे की मशक्कत के बाद पानी से युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर लिलहवा गांव निवासी 40 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र राम विलास के रूप में हुई।बताया जा रहा है कि रणजीत कुमार ई-रिक्शा चलाता था और बीते 18 सितंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था।
परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच मधुबन पुलिस की पूछताछ में उसके साथियों ने बताया कि रणजीत इंदौली के समीप नहर किनारे पहुंचा था, जहां वह अचानक नहर में कूद गया। इस सूचना के बाद युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
गुरुवार को सूचना मिलने के बाद उभांव थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता की निगरानी में मधुबन पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। उभांव पुलिस, मधुबन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नहर तथा आसपास के संभावित स्थानों पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयास के बाद पुलिया के नीचे पानी से रंजीत का शव बरामद कर लिया गया।
रंजीत चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे बताए जा रहे हैं। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मधुबन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
