Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम से बेल्थरारोड स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव की मांग
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम से बेल्थरारोड स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव की मांग

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आशीष जैन ने सोमवार को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया
General Desk 3 August, 2026 1 minute read
Railway Nirikshan

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आशीष जैन ने सोमवार को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके सामने कुछ ट्रेनों के ठहराव समेत कई मांगें रखीं.

स्थानीय नगर पंचायत के सभासद मो. सद्दाम ने डांकबंगला-मालगोदाम रोड पर बरसात के कारण बने गड्ढों को तत्काल मरम्मत करने व ट्रेन संख्या 12165/12166 रत्नागिरि, 19489/19490 अहमदाबाद एक्सप्रेस व 19091/19092 हमसफर के बेल्थरारोड में प्रायोगिक ठहराव किये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा।

जिला पंचायत सदस्य हरेराम यादव ने गाविन्द पुर दुगौली हाल्ट स्टेशन के पास सिचाई नहर से 150 मीटर तक यात्रियों के आने जाने के लिए पक्की सड़क के निर्माण हेतु पत्रक सौंपा।

डीआरएम ने मांगों पर विचार करने की बात कही। स्टेशन के निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य प्रगति पर है इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिये गये है। सुलभ शौचालय एवं अनारक्षित व आरक्षित टिकट बंकिंग खिड़की एक माह के अन्दर में चालू हो जायेगा, जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।

रेलवे परिसर में निर्धारित स्थानों पर फूल पौधे लगाकर आकर्षक बनाने का आदेश दिये गये हैं। क्षतिग्रस्त डांकबंगला-मालगोदाम रोड में बने गड्ढों को तत्काल बराबर कर चलने योग्य बनाने का आदेश दिया। ट्रेन संख्या 12165/12166 रत्नागिरि, 19489/19490 अहमदाबाद एक्सप्रेस व 19091/19092 हमसफर के बेल्थरारोड में प्रायोगिक ठहराव किये जाने हेतु रेल सम्बन्धित अधिकारियों को संस्तुति पत्र भेजे जाने का भरोसा दिया।

इस दौरान उन्होने प्लेट फार्म नम्बर दो व तीन की मरम्मत में मानक के विपरीत उच्चीकरण पर सवाल कर कड़ी फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिये। खराब वाटर कूलर हटाने, स्टेशन पैनल के अनुरक्षण कार्य, पुराने पीआरएस/यूटीएस कार्यालय को नये भवन में स्थानान्तरित करने, जल निकासी ब्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्लेटफार्म नम्बर 2/3 पर पेयजल व शौचालयों की साफ-सफाई पर भी सवाल खड़े किये। निरीक्षण में नव निर्मित जलकल पानी टंकी के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये।

इस मौके पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर तृतीय आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर विद्युत (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मण्डल सिंगनल एवं दूर संचार इंजीनियर (समन्वय) यशबीर सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालनप्रबन्धक बलेन्द्र पाल, मण्डल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार भारती ने स्टेशन की आवश्यक जानकारी दी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड वाराणसी डिविजन सीयर

Post navigation

Previous: Ballia-पट्टीदारों के झगड़े में लाठी से पीट कर व्यक्ति की हत्या! आरोपी गिरफ्तार
Next: Ballia-भतीजे और भाई-भाभी के खिलाफ बहन ने दर्ज कराया मारपीट और धमकी देने का केस

ये भी पढ़ें

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.