
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया
हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के गहलोत बस्ती के पास बुधवार की दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति बेलहरी के डांगरबाद निवासी राज प्रताप यादव की मौत हो गई, जबकि दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी सुजीत यादव (22) पुत्र सुनील यादव गंभीर रुप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दो लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने राज प्रताप को मृत घोषित कर दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना के बारे में बताया गया कि हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी ग्राम पंचायत के डांगरबाद निवासी राज प्रताप यादव पुत्र मुन्ना यादव मोटरसाइकिल से हल्दी की तरफ जा रहा था,अभी वह गहलौत बस्ती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पहुंचा ही था कि सामने से दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी सुजीत यादव 22 पुत्र सुनील यादव अपनी मां हेवान्ती देवी के साथ आ रहा था.
दोनों मोटरसाइकिल सवार सामना होने पर संभाल नहीं सके और उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने राज प्रताप यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुजीत यादव का इलाज चल रहा है। सुजीत की मां हेवन्ती देवी को मामूली चोटें आई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

