Ballia-कटान प्रभावित गांव भोजपुरवा में 150 परिवारों को बारिश से बचाव के लिए बांटे गए तिरपाल

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. घाघरा नदी की उफनती धारा से हो रहे कटान प्रभावित ग्राम भोजपुरवा में बुधवार को करीब 150 कटान पीड़ित परिवारों को तिरपाल वितरित किए। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार आशीष सिंह की निगरानी में प्रशासनिक टीम ने ये तिरपाल बांटे.

तिरपाल से बारिश से बचाव में राहत मिलेगी, वहीं गांव में रात के अंधेरे को दूर करने के लिए 20 सोलर लाइटें लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिसे अगले एक-दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

घाघरा की तेज धार ने भोजपुरवा के लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। कई परिवार अपने घर स्वयं तोड़ चुके हैं, जबकि दर्जनों परिवार हर पल इस डर में जी रहे हैं कि न जाने अगला नंबर किसके आशियाने का होगा।

नायब तहसीलदार आशीष सिंह ने पूरे राहत अभियान की स्वयं निगरानी करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र परिवार सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने कटान पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।

ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में 20 सोलर लाइटें लगाने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। कटान प्रभावित बस्ती में रात के समय घना अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। सोलर लाइटें लगने के बाद रात में आवागमन आसान होगा और लोगों को सुरक्षा का भी एहसास मिलेगा।

राहत अभियान के दौरान बीडीओ मनियर विकास कुमार शाह, लेखपाल राहुल कुमार वर्मा, सप्लाई इंस्पेक्टर सहित राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कटान पीड़ित परिवार और ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel