भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बोले पूर्व सांसद निषाद-फिर बनाएंगे बहुमत से भाजपा सरकार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारम्भ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जयप्रकाश निषाद ने पार्टी के मार्गदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प को दोहराते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। यह एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां एक बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनने और बनाने का अवसर हर कार्यकर्ता को मिलता है।

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं है, बल्कि यह सर्व समाज की पार्टी है। यहां बिना किसी भेदभाव के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उच्चस्तरीय सम्मान दिया जाता है।

देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

निषाद ने बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों की भारी उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि आने वाला चुनाव हम प्रदेश में पुनः बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में लड़ेंगे और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, भाजपा नेत्री रीना राव, कार्यक्रम के उपसंयोजक रंजीत कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सियर दिलीप कुमार सिंह, बेल्थरा रोड नगर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, मालीपुर मंडल अध्यक्ष पंचम गुप्ता, भीमपुरा मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर, नगरा मंडल आदर्श सूर्य प्रकाश सिंह, सभासद राम मनोहर गांधी, सभासद अमित जायसवाल, अमरजीत सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव, मनोरमा सिंह सहित सम्मेलन में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.