Skip to content
8 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-पारिवारिक झगड़े में चाचा ने दांव से भतीजे पर किया जानलेवा हमला, बालक गंभीर रूप से घायल
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-पारिवारिक झगड़े में चाचा ने दांव से भतीजे पर किया जानलेवा हमला, बालक गंभीर रूप से घायल

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने ही 14 वर्षीय भतीजे पर दांव से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घायल किशोर की मां की तहरीर पर आरोपित चाचा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है
General Desk 22 July, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Kotwali Bansdih 2025

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने ही 14 वर्षीय भतीजे पर दांव से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घायल किशोर की मां की तहरीर पर आरोपित चाचा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता अनी देवी के अनुसार सोमवार की शाम उनका 14 वर्षीय पुत्र गौतम अपने ताऊ के यहां शौचालय निर्माण का काम करा रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसका चाचा पप्पू साहनी वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए डंडे में लगे दांव से किशोर की गर्दन पर सीधा वार कर दिया। गनीमत रही कि दांव गर्दन पर न लगकर कनपटी पर लगा, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गया।

मौके पर मौजूद स्वजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कर बच्चे की जान बचाई और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पप्पू साहनी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं।

 

जानलेवा हमला और दांत काटकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में तीन महिलाओं समेत पांच पर केस

 

बांसडीह.  कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद रंजिश में एक महिला और उसकी सास पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला करने और दांत से काटकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता संध्या देवी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, बीते सोमवार की दोपहर उनकी देवरानी अर्चना देवी से विवाद हुआ था। जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। आरोप है कि इसी खुन्नस में उसी रात अर्चना देवी ने अन्य सहयोगियों सुमन साहनी, करन साहनी निवासी बेदुआ, रूबी निवासी सूर्यपुरा और सचिन साहनी उर्फ तंगू निवासी केवटलिया कला के साथ मिलकर अवैध गोल बनाया और पीड़िता पर हमला बोल दिया।

जान बचाने के लिए संध्या देवी जब दूसरे मकान में भागीं, तो मनबढ़ आरोपित घर में जबरन घुस गए और उन्हें तथा उनकी सास सुशीला देवी को लाठी डंडों, लात घूसों से बेरहमी से पीटा व दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बोले पूर्व सांसद निषाद-फिर बनाएंगे बहुमत से भाजपा सरकार
Next: Ballia-सपा नेता ने बांसडीह विधायक और भाजपा सरकार पर जम कर साधा निशाना

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.