Ballia-पिता बिस्तर पर पड़े थे, शादी टूटने की कगार पर थी.. नगर पंचायत अध्यक्ष की मदद से संपन्न हुआ विवाह

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. एक गरीब और बीमार पिता की बेटी की शादी टूटने की कगार पर थी। घर में पिता बिस्तर पर पड़े थे, मां का पहले ही निधन हो चुका था और आर्थिक तंगी ने परिवार की कमर तोड़ दी थी। लेकिन बुधवार को इंसानियत ने ऐसा रूप दिखाया कि बेटी की डोली पूरे सम्मान के साथ उठी और हर आंख नम हो गई।

नगर क्षेत्र निवासी अवधेश राजभर की पुत्री राधिका का विवाह नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी अंजय राजभर पुत्र मुन्ना राजभर के साथ तय था। फरवरी 2027 में शादी प्रस्तावित थी, लेकिन कंपनी में काम के दौरान लोहे की छड़ों का बंडल गिरने से अवधेश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले से टीबी से पीड़ित होने के कारण उनकी हालत और बिगड़ गई और वह घर पर ही बिस्तर पकड़ चुके थे। ऐसे हालात में बेटी की शादी टूटने का संकट खड़ा हो गया।

बुधवार सुबह करीब सात बजे अवधेश राजभर की पड़ोसी चिंता देवी ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राधिका की शादी टूटने की नौबत आ गई है, पिता बिस्तर पर हैं और परिवार के पास विवाह कराने के लिए कोई साधन नहीं बचा है।

यह बात सुनते ही सुनील कुमार सिंह तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने कहा कि “अब इस बेटी की शादी की चिंता मत कीजिए, यह हमारी जिम्मेदारी है।” इसके बाद उन्होंने शादी के लिए कपड़े, मिठाई, बक्सा, आवश्यक गृहस्थी का सामान सहित पूरे विवाह की व्यवस्था कराई।

उधर, वर पक्ष ने भी मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दहेज लेने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने निर्णय लिया कि बिना किसी दिखावे और बिना दहेज के उसी दिन बांसडीह के दुर्गा मंदिर में सादगी से विवाह संपन्न कराया जाएगा।

दुर्गा मंदिर में दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राधिका और अंजय ने सात फेरे लिए। यह विवाह न केवल दो परिवारों का मिलन बना, बल्कि समाज के लिए यह संदेश भी छोड़ गया कि संवेदनशीलता और सहयोग से किसी भी बेटी के सपनों को टूटने से बचाया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रवीण पटेल, गुड्डू तिवारी, अरुण सिंह, बीरबल मियां, सुमन गुप्ता, शुभम सिंह, ऋषि सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में इस मानवीय पहल की सराहना हो रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel