
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह से लापता हुई दो मासूम लड़कियों (11 और 12 वर्ष) को पुलिस और जीआरपी की सतर्कता से औड़िहार जंक्शन पर सकुशल बरामद कर लिया गया है। बताया जाता है कि परिजनों की डांट से नाराज होकर ये घर से चली गईं थीं.
सोमवार शाम को बिना बताए घर से निकलीं ये दोनों सहेलियां पहले टेंपो से बलिया पहुंचीं और फिर ट्रेन पकड़कर छपरा (बिहार) चली गईं। वहां से रास्ता भटकने के बाद वे दूसरी ट्रेन से वापस उत्तर प्रदेश के औड़िहार जंक्शन आईं, जहां प्लेटफार्म की बेंच पर बैठकर रोते समय जीआरपी सिपाही की नजर उन पर पड़ी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
संदेह होने पर की गई पूछताछ में पूरा मामला खुला, जिसके बाद जीआरपी ने तुरंत बांसडीह पुलिस को सूचित किया। मंगलवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और बच्चियों को सुपुर्दगी में लिया। प्रभारी निरीक्षक (क्राइम) बांके बहादुर सिंह के अनुसार, मेडिकल परीक्षण और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बच्चियों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

