
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सीयर ब्लॉक सभागार में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा सीयर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर क्रय-विक्रय समिति सीयर निखिल प्रताप सिंह ‘बिट्टू’ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा लोगों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं, सुविधाओं और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को फल एवं पौष्टिक सामग्री वितरित की गई। वहीं कृषि विभाग की ओर से चयनित एवं पंजीकृत किसानों को बीज किट उपलब्ध कराई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया तथा इलेक्ट्रॉल पाउडर एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, कृषि विभाग के मथुरा प्रसाद, प्रमोद मौर्य समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

