Ballia-सरयू तट पर बाढ़ आपदा के लिए मॉक ड्रिल, नाव पलटने से लेकर राहत शिविर संचालन तक का अभ्यास

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. आगामी बरसात में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को बांसडीह तहसील क्षेत्र के चांदपुर स्थित सरयू नदी के तट पर व्यापक मॉक ड्रिल की गई। सुबह 9 बजे से शुरू हुए अभ्यास में बाढ़ के दौरान होने वाली विभिन्न आपात परिस्थितियों से निपटने का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड्स, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग तथा आपदा मित्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल के दौरान नाव पलटने की घटना, डूबते व्यक्तियों का रेस्क्यू, मेडिकल कैंप की स्थापना, बाढ़ में फंसे लोगों की खोज एवं बचाव, प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, पशुओं को सुरक्षित स्थलों पर ले जाना, राहत शिविर स्थापित करना तथा फील्ड हॉस्पिटल तैयार करने जैसे विभिन्न कार्यों का अभ्यास किया गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

यह भी प्रदर्शित किया गया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) को नदी का जलस्तर बढ़ने और गांवों में पानी घुसने की सूचना मिलने के बाद किस प्रकार संबंधित अधिकारियों को तत्काल अलर्ट किया जाता है और राहत-बचाव की पूरी प्रक्रिया शुरू होती है।

लोगों ने देखा कि कैसे सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, विकास एवं पशुपालन विभाग की टीमें सक्रिय होती हैं और राहत एवं बचाव कार्यों में जुट जाती हैं। अभ्यास में आपदा मित्रों ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया। घायल एवं बीमार व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कैंप भेजा गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महामारी की स्थिति से निपटने और राहत शिविरों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कार्यवाही का भी प्रदर्शन किया गया।

तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और राहत-बचाव कार्यों की दक्षता को परखना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

मॉक ड्रिल में एसआई सुधाकर, नायब सूबेदार राम इकबाल, होमगार्ड्स टीम से सुनील कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आनंद कुमार सिंह, फार्मासिस्ट अंजनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा आपदा मित्रों, राजस्व कर्मियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आपदा के समय सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.