
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. रविवार की देर रात उभांव थाना क्षेत्र के पडसरा नादौली ताजपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी और सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने उभांव पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी प्रियंका वर्मा पत्नी राकेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने पहले उनके घर की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी। आरोप है कि चोरों ने बिजली के पोल से घर की लाइन उतार दी, जिससे पूरा मकान अंधेरे में डूब गया और उन्हें घटना की भनक नहीं लग सकी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पीड़िता के अनुसार भोर में करीब 3:37 बजे घर के बाहर कुछ लोगों के भागने जैसी आहट सुनाई दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद जब परिवार के लोगों ने घर के अंदर जांच की तो आलमारी का लॉकर खुला हुआ था। लॉकर से सोने का मांगटीका, नथिया, नथिया का सपोर्टर, दो सोने की अंगूठियां तथा करीब चार से पांच हजार रुपये नगद गायब मिले।
पीड़िता ने आशंका जताई है कि चोरी की वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है। उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता होने की भी आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
उभांव पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

