
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया
हल्दी, बलिया. हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। ठेकेदार द्वारा सड़कें तोड़ने के बाद उनकी मरम्मत नहीं कराए जाने से ग्रामीणों, मरीजों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के सोनवानी ग्रामसभा को जाने वाला मुख्य मार्ग, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी, ब्लॉक मुख्यालय, पशु चिकित्सालय और इंटर कॉलेज तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, उसे पाइपलाइन डालने के बाद उसी हालत में छोड़ दिया गया है। हल्की बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है तथा लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
वहीं, हल्दी ढाले से बाजार होते हुए हल्दी और भरसौता गांव तक जाने वाली सड़क, जिसका निर्माण करीब एक वर्ष पूर्व ही हुआ था, उसे भी पाइपलाइन बिछाने के लिए खोद दिया गया। सड़क की मरम्मत न होने से आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
हल्दी-सोनवानी मार्ग पर भी खुदाई का कार्य जारी है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव ने आरोप लगाया कि ठेकेदार सिर्फ पाइप डालकर औपचारिकता पूरी कर रहा है, जबकि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि रात के समय लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बलिया से हस्तक्षेप कर क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

