Ballia-श्री रुद्र महायज्ञ में शिव-विवाह प्रसंग के दौरान झूमे श्रद्धालु, कथा में भक्ति का बताया गया मर्म

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. सैदपुरा स्थित बाबा सैदानाथ मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत बुधवार रात्रि आयोजित रामकथा में भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन एवं वर्णन किया गया। शिव-विवाह की झांकी, मंगल गीत और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। विवाहोत्सव के दौरान पूरा कथा पंडाल “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा।

कथावाचिका साधना शास्त्री ने शिव-विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव का विवाह केवल एक धार्मिक घटना नहीं, बल्कि भक्ति, त्याग और समर्पण का संदेश देने वाला दिव्य प्रसंग है। उन्होंने बताया कि रामचरितमानस में भगवान श्रीराम स्वयं भगवान शिव के पास जाकर माता पार्वती से विवाह करने का आग्रह करते हैं। यह प्रसंग इस बात का प्रतीक है कि जहां भक्ति होती है, वहां स्वयं भगवान की कृपा बरसती है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

कथावाचिका ने कहा कि भगवान श्रीराम ने मानस में केवल तीन लोगों से याचना की है। पहली याचना भगवान शिव से की, जिनके मस्तक से भक्ति स्वरूपा मां गंगा की धारा प्रवाहित होती है। दूसरी याचना केवट से की, जिसकी नाव भक्ति की धारा पर चलती है। तीसरी याचना शबरी से की, जिनके हृदय में नवधा भक्ति का निवास था। इन तीनों प्रसंगों का सार यही है कि भगवान को पाने का सबसे सरल मार्ग निष्काम भक्ति है।

उन्होंने कहा कि जब मनुष्य के जीवन में सच्ची भक्ति का उदय होता है, तब उसे भगवान के वास्तविक स्वरूप का ज्ञान प्राप्त होता है और संसार के प्रति वैराग्य स्वतः उत्पन्न होने लगता है। भक्ति का उद्देश्य सांसारिक सुख-संपत्ति प्राप्त करना नहीं, बल्कि भगवान के प्रति प्रेम और समर्पण को बढ़ाना होना चाहिए।

साधना शास्त्री ने श्रद्धालुओं से कहा, “भगवान से धन, वैभव और भौतिक सुखों की मांग नहीं करनी चाहिए। भगवान अंतर्यामी हैं और भक्त की आवश्यकताओं को बिना कहे समझते हैं। वे आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं, लेकिन अंतहीन इच्छाओं की नहीं। इसलिए भगवान से भगवान को ही मांगिए, उनके चरणों में प्रेम, अनुराग और अखंड भक्ति की याचना कीजिए।”

यज्ञ समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महायज्ञ एवं रामकथा में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की।

इस अवसर पर जनार्दन वर्मा, मुन्ना राजभर, संतोष खरवार, ओमप्रकाश सिंह, रघुनाथ गोंड, योगेंद्र यादव, अशोक गुप्ता, बृजेश सिंह, रामायण राजभर, श्रीधर मिश्र, अनिल चौबे, मंदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.