
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 सुपरवाइजरों को मंगलवार को बांसडीह तहसील सभागार में सम्मानित किया गया। तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने उन्हें डायरी, पेन एवं धूपरोधी सफेद गमछा भेंट कर सम्मानित किया तथा मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए सुपरवाइजरों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। फील्ड में आने वाली समस्याओं एवं उनके द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जनगणना से संबंधित आंकड़ों की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बैठक में जनगणना निदेशालय की टीम से मंदेश चौरसिया भी उपस्थित रहे। वहीं, उप निदेशक, जनगणना निदेशालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों से सभी सुपरवाइजरों को अवगत कराया गया, ताकि डाटा संग्रहण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।
तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है। इसके आंकड़ों के आधार पर सरकार की अनेक योजनाएं और नीतियां तैयार होती हैं। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी और सुपरवाइजर पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बांसडीह तहसील में जनगणना का लगभग 32 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

