
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी के आदेश पर श्रम विभाग के सहयोग से ग्राम कैथोली में मजदूरों के अधिकारों विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की ओर से पैरालीगल वालेंटियर प्रवीण कुमार चौबे ने उपस्थित मजदूरों को उनके विधिक एवं श्रमिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा एलएसएमएस पोर्टल तथा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 संचालित किया जा रहा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इन सेवाओं के माध्यम से आमजन घर बैठे ही निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों को विभिन्न श्रम कानूनों, सरकारी योजनाओं तथा विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान राम प्रवेश साहनी, श्रम विभाग के कर्मचारी चंदन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मजदूर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना रहा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

