
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
हल्दी,बलिया.वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई लगाम नहीं कसे जाने और बेतरतीब वाहन चलाने से बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। धर्मपुरा गांव के सामने रविवार की शाम हल्दी से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा जाने के कारण एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि मझौवा ग्राम निवासी जयप्रकाश गिरि उम्र 32 अपनी बाइक से बेलहरी से अपने गांव वापस आ रहे थे, इसी बीच हल्दी की तरफ से आ रही ई रिक्शा से टक्कर हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
टक्कर से जयप्रकाश गिरि घायल हो गए. सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में ई-रिक्शा, बाइक और ट्रैक्टर जैसे वाहन अक्सर बेतरतीब चलते हैं और सड़कों पर इनकी इतनी तेज रफ्तार होती है कि अक्सर बेकाबू हो जाते हैं। कार और अन्य एसयूवी वाहनों की रफ्तार का तो कहना ही क्या. इन सबकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं.
धर्मपुरा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसने के लिए पुलिस गश्त और चेकिंग बढ़ाने की मांग की.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

