
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. जिले में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनना शुरू हुआ था तो इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह था और क्षेत्र के विकास को पंख लगने के सपने देखे जा रहे थे, लेकिन अब जब एक्सप्रेस वे काफी काम हो चुका है तो कई जगह से ग्रामीणों और निर्माण कर रहे प्राधिकरण के बीच टकराव की खबरें आ रही हैं.
लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाये जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के चलते बैरिया क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांवो की लगभग दो लाख की आबादी को सुविधाजनक आवागमन से वंचित होना पड़ेगा। क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक पक्की सड़कें, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की वजह से यातायात के लिए बंद हो जाएंगी, इनका संपर्क क्षेत्र के अन्य सड़कों से कट जाएगा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इन सड़कों में टोला शिवन राय ठेकहा मार्ग, टोला शिवन राय बकुल्हा मार्ग, टोला शिवन राय टोला नेका राय इब्राहिमाबाद मार्ग, कर्णछपरा एनएच 31 मार्ग, धतुरी टोला बलराम सिंह के डेरा मार्ग, मठ योगेंद्र गिरी सोनकी भाट मार्ग, रानीगंज मठ योगेंद्र गिरी मार्ग, टेंगरही चकिया कान्ही मार्ग सहित एक दर्जन मार्ग ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के चलते बन्द होने के स्थिति में है।
आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा ना तो अंडर पास की कोई व्यवस्था की गई है ना ही सर्विस रोड बनाने की योजना है। ऐसे में इन गांवों के लोग अपनी जरूरत के लिए तहसील मुख्यालय जिला मुख्यालय या एक गांव से दूसरे गांव कैसे आएंगे व जाएंगे यह यक्ष प्रश्न है।
इस तरह का गतिरोध को कुल 17 स्थानों पर है जिसमे टेंगरही, भोजपुर, सोनबरसा, सोनबरसा ताल, नवका गांव में अंडर पास का निर्माण कार्य हो रहा है. ग्रामीणों की मानें तो एनएचआई व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के अधिकारियों द्वारा अन्य सम्बन्धित स्थानों पर भी अंडर पास बनवाने का मौखिक आश्वासन दिया था लेकिन अब कार्यदाई संस्था द्वारा अंडर पास बनवाने से इनकार किया जा रहा है जिसको लेकर जगह जगह ग्रामीणों व ग्रीनफील्ड अधिकारियों के बीच टकराव हो रहा है।
इसी सप्ताह शुभनथही में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ मौके पर जाकर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य रोक दिया और चेताया कि बिना अंडर पास बनाये अगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का कार्य शुरू हुआ तो सम्बन्धित अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।

इसी तरह से टोला शिवन राय नेका राय के टोला मार्ग पर महीनों से अंडर पास बनवाने के लिए खाली जगह छोड़ा गया था। जहाँ आठ दिन पूर्व अचानक ग्रीनफील्ड के कर्मचारियों ने मिट्टी भरना शुरू कर दिया जिसे देख ग्रामीण भड़क गए और सैकड़ो ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य बंद कराया साथ ही जो मिट्टी सड़क पर पाटी गई थी उसे उन्ही के मशीन से कटवाया और साफ कराकर आनेजाने के मार्ग को शुरू करा दिया।

उसी दिन से इब्राहिमाबाद ग्राम पंचायत के आधा दर्जन गांव के सैकड़ो लोग धरना दे रहे है और तत्काल अंडर पास की मांग कर रहे है । इब्राहिमाबाद के पूर्व प्रधान विनोद सिंह, भाजपा नेता निर्भय सिंह गहलौत, सुनील सिंह पप्पू, धनन्जय सिंह, विजयबहादुर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि ग्रीनफील्ड का नक्शा नजरिया गलत तरीके से बनाये जाने से यहाँ के लोगो को असुविधा हो रही हैं।
क्षेत्र के जननेताओं स्वर्गीय मैनेजर सिंह, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक भोला पांडेय सहित अन्य नेताओं द्वारा अथक प्रयास करके शासन-प्रशासन द्वारा गांवो में बिछवाये गए सड़को के जाल अब अनुपयोगी साबित होने के कगार पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की जांच जिलाधिकारी से करने की गुहार लगाते हुए सभी गांव को अंडरपास अथवा सर्विस रोड की सुविधा प्रदान करने के लिए हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि टोला शिवन राय में अंडर पास के निर्माण के लिए हो रहे धरना के मद्देनजर जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह ने वार्ता के लिए बुलाया है। सोमवार को ग्रामीण बलिया जाकर अपनी समस्या को रखेंगे।
उधर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लाइजनिंग अफसर राकेश राय से पूछने पर बताया गया कि एनएचआई से मिले प्रोजेक्ट नक्शा के अनुसार ग्रीन फील्ड का काम हो रहा हैं। जहाँ-जहाँ लोग निर्माण कार्य रोक रहे है, वहाँ की रिपोर्ट बनाकर हमने एनएचआई के परियोजना प्रबंधक सुधांशु सिंह को भेज दिया है. एनएचआई जो निर्णय लेगा उसका हमलोग पालन करेंगे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

