
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह, बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में शाहपुर स्थित राजा गांव-खरौनी मार्ग पर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे के दौरान शनिवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोरधप्पा निवासी चंदन तिवारी (पुत्र तारकेश्वर तिवारी) अपने कुछ दोस्तों के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपित युवकों ने चंदन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
हमले में युवक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। अचानक हुई घटना से भंडारे में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमले के कारणों और आरोपित युवकों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

