
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली चट्टी के समीप शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित फल एवं मिठाई की दुकान में जा घुसी। इस दौरान स्कॉर्पियो ने सुबह टहलने निकले करीब 60 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरा की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो बरौली चट्टी के समीप उसकर मोड़ पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई। वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित फल एवं मिठाई की दुकान में जा टकराई। इसी दौरान सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे टहल रहे शिवशंकर राजभर (लगभग 60 वर्ष) वाहन की चपेट में आ गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवशंकर राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची भीमपुरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में सवार चालक एवं एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

