
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. आगामी 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ड्यूटी में लगाए गए सभी कर्मचारियों की केवाईसी कराई जाएगी। इस बार नोडल अधिकारियों द्वारा परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता पहले से सुनिश्चित कर ली जाए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, ठंडे पानी एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पंखे चालू हालत में होने चाहिए तथा परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी हो।
स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल टीम की तैनाती की जाए। ओआरएस घोल उपलब्ध रखा जाए तथा हर सेंटर के आसपास एक डॉक्टर एवं एक स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता और सतर्कता के साथ करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

