
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
अमित उपाध्याय, बलिया
सिकंदरपुर,बलिया. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार गांव में आपसी विवाद में गोली मारने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दबंग ने एक युवक पर फायर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे पुलिस प्रशासन ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे पीड़ित आयुष राय उर्फ नारियल ने खुद पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पीड़ित के अनुसार, उसके पड़ोस में रहने वाले उसके पट्टीदार ने पुरानी रंजिश में उस पर फायर झोंक दिया। गोली आयुष के बाएं हाथ की कोहनी में जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल आयुष राय को तुरंत नजदीकी चिकित्सालय भेजा, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि घायल युवक की स्थिति अब खतरे से बाहर है।
एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और जांच के आधार पर इस वारदात को अंजाम देने में धनंजय राय नाम के व्यक्ति की मुख्य भूमिका सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धनंजय राय को हिरासत में ले लिया है और उससे घटना के कारणों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर पहलू से गहराई से विवेचना की जा रही है ताकि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

