
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन बलिया में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। डाक बंगला पर हुए कार्यक्रम में घरेलू हिंसा एवं पारिवारिक विवाद से जुड़े कुल 15 प्रकरणों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इन मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पिपरपाती रघुनाथपुर में महिला चौपाल का भी आयोजन किया गया। चौपाल में महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एसडीएम बेल्थरारोड तिमराज सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी राजन, सीएमओ प्रतिनिधि मंजू रानी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमारपौत्स्यायन, महिला थाना से मंजू सिंह सहित विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से अंजली सिंह एवं निकिता सिंह, वन स्टॉप सेंटर से पूजा सिंह, मनोज प्रजापति, राजन एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार प्रयासरत है तथा ऐसे जनसुनवाई एवं चौपाल कार्यक्रमों से समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलती है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

