
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी,बलिया
हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गायघाट निवासी लालजी यादव की नातिन डॉली यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। डॉली के परिजनों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के मायका पक्ष की शिकायत के अनुसार, डॉली यादव की शादी 29 नवंबर 2025 को सत्येन्द्र यादव के साथ हुई थी। विवाह में करीब 7 लाख रुपये नगद और 20 ग्राम सोने की चेन दी गई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर डॉली को प्रताड़ित करता था।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया गया कि 3 मई 2026 को परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। मायके पक्ष का आरोप है कि पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मिलकर गला दबाकर या फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी।
इस मामले में पति सत्येन्द्र यादव, सास सुशीला देवी, ससुर सुग्रीव यादव, जेठ पिंटू यादव व पप्पू यादव, ननद रिंकू देवी, जेठानी सुशीला देवी और तारकेश्वर यादव को नामजद किया गया है।
हल्दी पुलिस ने सोमवार को वांछित आरोपी सत्येन्द्र यादव (26) को कठहीडीह बाबा स्थान तिराहा, बबुआपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक पवन कुमार द्विवेदी व टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई।
थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

