
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड 6 में बीती रात बेखौफ चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए एक घर और एक दुकान को निशाना बनाया और हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रनेता आदर्श मिश्र ‘दीपू’ के घर में चोर छत के रास्ते घुस गए और घर में रखा एक ब्रीफकेस उठा ले गए, जिसमें कीमती कपड़े रखे हुए थे। इसी दौरान आहट होने पर घर में मौजूद बुजुर्ग महिला की नींद खुल गई। महिला के जागने की भनक लगते ही चोर मेन गेट का दरवाजा खोलकर मौके से फरार हो गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
वहीं, चोरों ने मुख्य सड़क बांसडीह–मनियर मार्ग पर स्थित संतोष शर्मा की फर्नीचर दुकान को भी निशाना बनाया। दुकान से एक रंदा मशीन, अन्य औजार और बक्से में रखे लगभग 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि दुकान में सो रहा व्यक्ति उसी समय टहलने के लिए बाहर गया था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।
घटना के बाद दुकान का पैसे वाला बॉक्स पास के एक बांस के कोठ में बरामद हुआ, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर जल्दबाजी में नकदी निकालकर बॉक्स को वहीं फेंककर फरार हो गए। चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने मौके पर जांच-पड़ताल की। उन्होंने जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

