Ballia-बारात में हार्ष फायरिंग से 10 वर्षीय बालक की मौत, रिश्तेदार ने ही चलाई गोली

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. दिखावा और रौब गांठने की सनक ने एक 10 वर्षीय मासूम की जान ले ली. शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा पार शिवपुर दियार स्थित पुरवा पांडे का डेरा में आई बारात में शुक्रवार की रात हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान 10 वर्षीय वीर यादव पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बारात के दौरान खुशी में की जा रही फायरिंग के बीच अचानक फायरिंग का एंगल बदल गया और गोली बालक को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार ही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE