
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. बैरिया क्षेत्र में बुधवार सुबह 50 लोगों की जान पर बन आई लेकिन राहत की बात रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। दलन छपरा चट्टी के पास बुधवार की सुबह बलिया जाने वाली एक निजी बस अचानक खड्ड में जा फिसली।
बस में करीब 50 से अधिक लोग सवार थे जो बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ग्रामीणों के अनुसार यह बस प्रतिदिन दलन छपरा से बलिया यात्रियों को लेकर जाती है। बुधवार सुबह जब बस रवाना होने वाली थी तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई और बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। चालक ने बस को चालू करने के लिए पीछे से धक्का लगवाना शुरू किया। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे खड्ड मे चली गई।

देखते ही देखते बस का आधा हिस्सा खड्ड में धंस गया। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग तुरंत बस से बाहर निकलने लगे। स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह संयोग ही था कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
घटना के बाद कुछ समय तक वहां लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों ने खराब सड़क और बसों की लापरवाहीपूर्ण स्थिति पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि रोजाना इस मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इसीलिए प्रशासन को सड़क की मरम्मत और वाहनों की जांच पर ध्यान देना चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

