Ballia-खुद को तहसीलदार बताया, विभागीय जांच का डर दिखाकर एएनएम से 50 हजार की साइबर ठगी!

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में जालसाजों ने तहसीलदार का फर्जी परिचय देकर एक एएनएम को अपने झांसे में लिया और उनके खाते से लगभग 50 हजार रुपये पार कर दिए।

पीड़िता ने इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह के अधीक्षक को पत्र लिखकर कारवाई की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह के अंतर्गत उपकेंद्र बेऊर पर कार्यरत एएनएम रीमा पटेल के पास मंगलवार को दो अलग अलग नंबरों से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को तहसीलदार अशोक मीना बताते हुए कहा कि वह उपकेंद्रों की सूचनाएं शासन को भेजने के लिए जांच कर रहे हैं।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

जालसाज ने विभाग का हवाला देते हुए एएनएम को झांसे में लिया और उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान जालसाज ने पहले उनके गूगल-पे पर 200 रुपये भेजे। इसके बाद तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर पैसे वापस भेजने को कहा। इसी प्रक्रिया के दौरान जालसाजों ने पीड़िता के खाते में पैसे आने और फिर वापस करने का नाटक रचा। जब तक रीमा कुछ समझ पातीं, दोपहर करीब 1:30 बजे तक उनके खाते से दो किस्तों में कुल 49,980 रुपये निकाल लिए गए।

धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल सीएचसी अधीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने पूरी योजना के साथ विभागीय कार्य का डर दिखाकर इस ठगी को अंजाम दिया है। चिकित्सा प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.