
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. एक तरफ गरमी का कहर दिनोंदिन बढ़ रहा है वहीं आगजनी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. बेल्थरा रोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव की छपिया बस्ती में आग में जहां 2 लोग बुरी तरीके से झुलस गए वहीं नकदी,गहना समेत भारी मात्रा में अनाज भी जलकर खाक हो गया ।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर 3 बजे के लगभग गांव की छपिया बस्ती में लगी आग ने पूरी बस्ती को चपेट में ले लिया । लगभग 50 घर आग की चपेट में आ गए, जिससे उनमें रखा अनाज , नकदी तथा गहना भी जलकर खाक हो गया । 1 भैंस तथा 1 बकरी की मौत आग में जलकर हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आग के कारण 6 – 8 सिलेंडर में भी विस्फोट से पूरी बस्ती में जबरजस्त गूंज सुनाई दी ,जिससे आग ने और भी विकराल रूप ले लिया। इस घटना में बेचन ( 55 ) तथा उनकी पुत्री कंचन ( 23 ) बुरी तरीके से झुलस गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( सीयर ) ले जाया गया ,जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय ( बलिया ) के लिए रेफर कर दिया गया।
एक पीड़ित विक्रम के मुताबिक अगले महीने उनके घर शादी है तथा आज ही उन्होंने बैंक से 1 लाख रुपए की राशि शादी की तैयारियों के लिए निकाली थी ,वो धनराशि समेत गहने तथा शादी के कपड़े भी आग में जलकर खाक हो गए।
खबर लिखे जाने तक लेखपालों की टीम नुकसान का आकलन करने में लगी थी। घटना के बाद पूरी बस्ती में रुदन चीत्कार की दुखद स्थिति थी । इस मौके पर उपजिलाधिकारी शरद चौधरी , रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता , तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ,उभांव थानाध्यक्ष दिनेश पाठक समेत विभिन्न राजस्वकर्मी उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

