बलिया: धोखाधड़ी के मामले में फरार वारंटी धनजी यादव गिरफ्तार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

मनियर,बलिया. अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलिया पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना मनियर की पुलिस टीम ने मंगलवार को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार राय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। मंगलवार की सुबह करीब 10:10 बजे, पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धनजी यादव (38 वर्ष), पुत्र रामइकबाल यादव के रूप में हुई है, जो मनियर जनपद के ग्राम रिगवन ककरघट्टा का निवासी है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

आरोपी धनजी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज था और अदालत से वारंट जारी किया गया था। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक बृजेश कुमार राय और हेड कांस्टेबल श्याम दुलार यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद थाना मनियर पर सभी आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की गई, जिसके उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.