
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रेवती,बलिया. अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक को ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कर दिया है।
रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम भाखर और वार्ड नंबर 2 दुसाध टोली में पुलिस और आबकारी टीम ने अचानक दबिश दी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने मौके पर लगभग 3000 लीटर लहन को बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। वही शराब धधकाने वाली 25 अवैध भट्टियों को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर और क्षेत्राधिकार बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में की गई। इस डिम में थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल, आबकारी निरीक्षक विनय राय और उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा।
पुलिस ने कहा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। छापेमारी के दौरान कोई वांछित आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन लहन और भट्टियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

