
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया. बलिया में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की ओर से बाइक रैली का आयोजन बुधवार को किया गया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रंग बिरंगी परीधानो में सजी महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली अम्बेडकर संस्थान से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति, समान अधिकार और सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समाज में उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जनसमर्थन को और मजबूत करना था।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो उन्हें राजनीति और समाज में नई पहचान और अवसर प्रदान करेगा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि बलिया की इस भव्य बाईक रैली ने यह संदेश दिया है कि नारी शक्ति अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक मजबूत हकीकत बन चुकी है, जो समाज के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय, आलोक सिंह, शशि कला तिवारी, श्वेता राय, अर्चना सिंह, बबली मिश्रा,आरती सिंह,रिंकू ठाकुर,सरिता सिंह अंजली सिंह, सरिता जायसवाल आदि लोग रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

