
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया. जिले के 9 मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई है. दवाओं की बिक्री में दुकानदानों द्वारा की जा रही मनमानी पर औषधि निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। इस रिपोर्ट पर औषधि अनुज्ञापन अधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ की ओर से बलिया में 9 मेडिकल प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई है।
जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें एक मेडिकल स्टोर का लाइसेन्स अग्रिम आदेश तक तो आठ मेडिकल की दुकानों का लाइसेन्स 7 से 15 दिन तक के लिये निलम्बित किया है।
औषधि निरीक्षक ने अक्टूबर माह में दवा की दुकानों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पायी गयी कमियों की रिपोर्ट औषधि अनुज्ञापन अधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ को प्रेषित किया गया। रिपोर्ट के आधार पर सभी 9 प्रतिष्ठानों से 10 दिनों के अन्दर जबाब मांगा गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दो दवा दुकानदारों ने अपना जबाब नहीं दिया जिस औषधि अनुज्ञापन अधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ ने मेसर्स एस.बी. मेडिकल स्टोर हास्पिटल रोड वार्ड नं0 9 रसड़ा का लाइसेन्स अग्रिम आदेश तक के लिये तो मेसर्स आदर्श मेडिकल स्टोर माल्दह चट्टी लक्ष्मी मार्केट बघुड़ी का लाइसेन्स 15 दिनों के लिये निलम्बित कर दिया है।
सात दवा के दुकानदानों ने अपना अपना जबाब औषधि अनुज्ञापन अधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ को प्रेषित किया जिससे संतुष्ठ नहीं होने पर मेसर्स राधेश्याम मेडिकल स्टोर, हरनाटार दयालपुर बघुड़ी का 15 दिन, मेसर्स कीर्ति मेडिकल स्टोर नियर सहतवार थाना, सेराज मेडिकल स्टोर बेरूआरबारी, हिन्द ट्रेडर्स विशुनीपुर दवा मार्केट बलिया, मेसर्स प्रिंस फार्मास्यूटिकल्स हास्पिटल रोड रसड़ा, मेसर्स प्रकाश मेडिकल स्टोर मद्धेशिया भवन घोड़हरा भरसर क सात सात दिन व मेसर्स आर्यन मेडिकल स्टोर बघुड़ी माल्दह 10 दिन के लिये लाइसेन्स निलम्बित कर दिया है।
औषधि अनुज्ञापन अधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ ने 30 मार्च को जारी अपने आदेश में कहा है कि लाइसेन्स निलम्बित अवधि में दुकानदानों द्वारा औषधियों के क्रय-विक्रय करना अवैधानिक होगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

