
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा,सिकंदरपुर, बलिया
सिकंदरपुर, बलिया. नगर के विभिन्न संस्थानों और विद्यालयों में डा.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालयों में बाबा साहेब के जीवन से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्रों ने बाबासाहेब के विचारों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “डॉ. अम्बेडकर का जीवन एवं योगदान” विषय पर प्रभावशाली लेख प्रस्तुत किए। वक्तृत्व प्रतियोगिता में छात्रों ने सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों पर अपने विचार रखे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबासाहेब के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों को सजीव रूप से दर्शाया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजिंग इंचार्ज नजरूलबारी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने छात्रों को एक समरस, सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सन्तोष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हमें उनके आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के मूल्यों को स्थापित करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक सशक्त और समतामूलक समाज के निर्माण का आह्वान किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

