Ballia-बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया, नम आंखों से हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया

रसड़ा,बलिया. अठिलापुर निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान अखिलेश कुमार सिंह का पार्थिव शरीर रसड़ा पहुंचने पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोगों ने भारत माता की जय के नारे के बीच नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। परिजनों के रूदन क्रंदन से उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गई।

क्षेत्र के युवाओं ने जवान के सम्मान में बाइक से तिरंगा यात्रा निकालकर उनके पैतृक गांव अठिलापुरा तक पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अखिलेश सिंह पुत्र रामइकबाल सिंह सीमा सुरक्षा बल में वर्ष 2013 गोरखपुर में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कोलकता के सिलिगुड़ी में तैनात थे।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

उनकी 9 अप्रैल 2026 को ड्यूटी के दरम्यान अचानक तबीयत खराब हुई और अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका. इनकी शादी 2014 में हुई थी। माता गोमती देवी पत्नी रोली सिंह, दो पुत्रियां नैन्सी 10 वर्ष तथा नित्या सिंह 4 वर्ष को रोते बिलखते देख हर किसी आंखे नम हो गईं। तीन भाइयों में सबसे छोटे अखिलेश थे।

बीएसएफ के जवानों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार बलिया गंगा तट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई अवधेश सिंह ने दिया। सांसद प्रतिनिधि रजनीश राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश राजभर, पवन सिंह, विजय शंकर यादव, जयप्रकाश यादव सहित भारी संख्या लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.