

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया थाना क्षेत्र के बीबी टोला स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रविवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते एटीएम मशीन के साथ बैंक का मुख्य द्वार भी आग की चपेट में आ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बैंक में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 के जरिए सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बैरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी। बैंक प्रबंधन को घटना की जानकारी दे दी गई है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

