

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. क्षेत्रीय सुभासपा विधायक हंसूराम ने आज स्व. कांशीराम की जयंती पर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. कहा कि दलितो व शोषितों की आवाज स्व.कांशीराम ने बहुजन समाज के लिए 1964 में नौकरी छोड़ आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया था। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की पुस्तक पढ़ने के बाद यह महसूस किया कि सारी बुराइयो की जड़ जातिवादी व्यवस्था है, इसीलिए संकल्प लिया था कि जब तक समाज से जातिवाद खत्म नही कर लेंगें.. शोषित, पीड़ित, दलित को मुक्ति नही दिला लेगें अविवाहित रहेंगे और तब तक अपने घर नहीं जायेगें।
विधायक हंसू राम ने इस मौके पर क्षेत्र के ग्राम पिपरौली बड़ागांव में बुद्ध चेतना डा. भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष उमेश अम्बेडकर की ओर से आयोजित अम्बेडकर पार्क एवं डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्पथाना हेतु आधारशिला रखी.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने स्व.कांशीराम के द्वारा बामसेफ, डीएस-4 की स्थापना की चर्चा करते हुए 14 अप्रैल 1984 को बसपा की स्थापना की चर्चा की। कहा कि नीला झण्डा व हाथी चुनाव निशान मिला। मायावती जी को उसका नेता बनाया। वे चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं किन्तु आज दलितों की क्या स्थिति है, विचार करने की आवश्यकता है। अब यह समाज पहले जैसा नहीं रह गया है वह सम्मान की जिन्दगी जीने के साथ संघर्ष करना सीख गया है।
विधायक ने साफ शब्दों में तो बसपा प्रमुख मायावती को लेकर कुछ कहा लेकिन इशारों में कहा कि बहुजन समाज पार्टी कभी अर्श पर पहुंची थी जो आज फर्श पर जा चुकी है। लोक सभा में एक भी सदस्य नहीं है, विधान सभा में केवल एक सदस्य रह गये हैं…कहां जा रहे हैं यह सोचनीय विषय बन चुका है। आने वाली पीढ़ी 50 साल बाद इस इतिहास को पढ़ कर क्या महसूस करेगी?
इस मौके पर ग्राम प्रधान सज्जन पासवान, रामानन्द, डा. रामायण, डा. नन्दा प्रसाद वर्मा, सुरेश वर्मा, शौकत अली एडवोकेट, विजय मौर्य, अमान अंसारी, राज बहादुर यादव, मनीष जायसवाल, सतीश सिंह, संजय भाई, कमलेश मास्टर, निर्भय, लाल जी प्रसाद, जयराम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता धज्जू दास एवं संचालन अरबाज खां ने किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

