Ballia-बीच गांव में सड़क से दो मीटर ऊपर लटक रहा बिजली का केबल, बड़े हादसे का खतरा!

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय, हल्दी,बलिया

हल्दी,बलिया. हल्दी क्षेत्र के बबुआपुर कठही गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बीच गांव के एक मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर बिजली का केबल जमीन से लगभग डेढ़ से दो मीटर ऊपर लटक रहा है। इतनी कम ऊंचाई पर तार होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से विद्युत पोल के अभाव में लगे बिजली का केबल नीचे झूल रहा है। यह तार गांव के रास्ते और आबादी वाले स्थान से होकर गुजर रहा है, जिससे बच्चों, राहगीरों और पशुओं को हमेशा खतरा बना रहता है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से पोल लगाने की मांग की गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय लापरवाही से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

समस्या से परेशान लोगों ने बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई है। विभाग की ओर से भेजे गए संदेश में शिकायत की स्वीकृति संख्या (Acknowledgement Number) जारी की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के माध्यम से भी विभाग को अवगत कराया गया है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता राम जी यादव, पप्पु कुमार गुप्ता, अजित कुमार उपाध्याय और सोनू गुप्ता ने विभाग से जल्द से जल्द नया विद्युत पोल लगाकर लटक रहे तार को सही कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। ग्रामीणों में जिलाधिकारी व विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल जांच कराकर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.