Ballia-निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता और जुड़वा बच्चियों की मौत, रोते-बिलखते परिजनों ने किया हंगामा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला और जुड़वा नवजातों की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया.

दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर बोहा निवासी 30 वर्षीय रिंकू देवी पत्नी सोनू यादव को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुई. परिजनों का कहना है कि सुबह करीब पांच बजे प्रसव पीड़ा होने पर आशा बहू के कहने पर रिंकू देवी को जगदीशपुर स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

आरोप है कि चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर सिंह व डॉ. आदित्य सिंह ने ऑपरेशन के नाम पर 65 हजार रुपये जमा कराए। मृतका के पति सोनू यादव ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि मरीज का बीपी कम है, लेकिन डॉक्टर ने आश्वासन दिया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हो जाएंगे।

परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद दो बच्चियां पैदा हुईं, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत बताया। पति का कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर से पत्नी की हालत के बारे में पूछा तो डॉक्टर ठीक होने का भरोसा देते रहे। बाद में महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल की एंबुलेंस से मऊ के फातिमा अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मरीज को पहले से मृत बताया।

परिजनों का आरोप है कि प्रसूता की मौत पूर्वांचल हॉस्पिटल में ही हो गई थी। मऊ से लौटने के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और मृत नवजातों को सौंपने की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने नवजातों को परिजनों के पास होने की बात कही, लेकिन लोगों ने अस्पताल परिसर में तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान अस्पताल के बाथरूम में डस्टबिन के पास दोनों मृत बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया।

प्रसव के दौरान मौत के बाद जगदीशपुर स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब तीन घंटे तक लोगों को समझाने में जुटी रही।

परिजन दोनों चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र दास, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू रानी, डीएसओ डॉ. अभिषेक मिश्रा, डिप्टी डीआईओ डॉ. शशि प्रकाश तथा जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय को शामिल किया गया है। टीम को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.